फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि अधिकारियों ने खाद की दुकानों पर की छापामारी

Wed, 30 Nov 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने जिले में खाद की दुकानों पर छापामारी की। तीनों तहसीलों में हुई कार्रवाई के दौरान 21 नमूने लिए गए। इस दौरान दुकान बंद कर भागने वाले 26 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों बीसलपुर में नकली खाद पकड़े जाने के बाद डीएम ने इस पर अंकुश लगाने को छापामारी के आदेश दिए थे। डीएम के निर्देश पर तीनों तहसीलों में खाद की दुकानों के लिए कृषि अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। बुधवार को जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू के नेतृत्व में टीम ने ललौरीखेड़ा, अमरिया और मरौरी ब्लाक क्षेत्र में भ्रमण कर चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने 11 नमूने लिए। वहीं भूमि संरक्षण अधिकारी भीमसेन ने बीसलपुर, बिलसंडा व बरखेड़ा और एसडीओ ऋतुषा तिवारी ने पूरनपुर क्षेत्र की खाद की दुकानों का निरीक्षण कर क्रमश: 5-5 नमूने लिए। इस प्रकार जिले में 21 नमूने लिये गए। छापामारी की सूचना पर बड़ी संख्या में व्यापारी दुकान बंद कर फरार हो गए। इस पर तीनों अधिकारियों ने बंद दुकानों के लाइसेंस धारकों के नाम पते की जानकारी एकत्र की। जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खाद की 26 दुकानें बंद मिली हैं। सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें