फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता आज से शुरू करेंगे भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं का डीसीओ कार्यालय परिसर में धरना दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि दो दिन बाद भी समस्याओं को किसी अधिकारी ने गंभीरता से नहीं लिया। अब शनिवार से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने कहा कि गन्ने की समस्या बहुत गंभीर है। डीसीओ ने अभी तक इसे गंभीरता से नहीं लिया। कहा कि दो दिन में किसानों और मजदूरों की समस्याओं का संज्ञान नहीं लिया गया अब भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। भूख हड़ताल के दौरान कार्यकर्ताओं की हालात गंभीर होने पर प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। महामंत्री मुरलीधर कश्यप ने कहा कि जहानाबाद पुलिस के दरोगा किशोरी को फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। हर तरफ सिस्टम बदहाल है। जिला मंत्री पातीराम कश्यप ने कहा कि सभी ब्लॉकों में सचिव द्वारा बड़े पैमाने पर प्रधानमंत्री आवासों में गड़बड़ी की जा रही है। इसको लेकर जांच की जाए। इससे आवास से वंचित पात्रों का सूची में नाम शामिल हो और उन्हें आवास मिल सके। बरखेड़ा चीनी मिल ने अभी तक पिछले वर्ष का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया। इसके बाद भी अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। किसान परेशान है। इस मौके पर संजय दीक्षित, जगदेव शुक्ला, मनोज कटियार, रूबी देवी, अखिलेश कुमार, गीता देवी, नरैनो देवी, ममता देवी, कमला देवी, राम कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें