फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरिया ब्लाक प्रमुख के खिलाफ फिर आया अविश्वास प्रस्ताव

Mon, 24 Jul 2017 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
block - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सौंपे 107 सदस्यों के शपथपत्र
विज्ञापन

पूर्व में दाखिल अविश्वास प्रस्ताव जांच में हो गया था निरस्त
अमरिया ब्लाक प्रमुख के खिलाफ एक फिर अविश्वास प्रस्ताव पेश हुआ है। पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने 107 बीडीसी सदस्यों के शपथपत्र के साथ डीएम के प्रतिनिधि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जिला और ब्लाक पंचायतों में तख्ता पलट का खेल शुरू हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव चर्चा के बाद निरस्त हो गया था। इसके बाद अमरिया ब्लाक प्रमुख कौसर जहां के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। शहर विधायक संजय गंगवार के साथ 107 सदस्यों के शपथपत्र के साथ अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंपा गया था, लेकिन निर्धारित प्रारूप न आवेदन न होने के चलते डीएम ने इसे निरस्त कर दिया गया था। अब सोमवार को पुन: अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। अमरिया ब्लाक के नवनिर्वाचित बीडीसी श्याम सिंह के नेतृत्व में बीडीसी सदस्य दर्जनों समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम के निर्देश पर पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा को 107 सदस्यों के शपथपत्र केे साथ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी 107 सदस्यों की गिनती वीडियोग्राफी भी कराई। उन्होंने बताया कि डीपीआरओ के माध्यम से शपथपत्र और अविश्वास प्रस्ताव जांच के बाद इस पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें जरूरत पड़ने पर वोटिंग भी कराई जा सकती है। अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करने वाले प्रतिनिधि मंडल में श्याम सिंह मान सिंह, मनोज कुमार, नरेश कुमार व इसरार थे जबकि इस मौके पर छब्बा प्रधान, इसरार, बाबू, सूरजपाल, प्रिंस, शमशेर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरनपुर ब्लाक प्रमुख के लिए बैठक 11 को
पीलीभीत। पूरनपुर ब्लाक प्रमुख राजप्रीत कौर के खिलाफ 17 जुलाई को भाजपा नेता अतेंद्रपाल सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर ने पांच सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल के अविश्वास प्रस्तुत किया था। इसमें 274 सदस्यों के सापेक्ष 221 सदस्य साथ होने का दावा किया गया था। जांच के बाद डीएम शीतल वर्मा ने इस पर चर्चा और वोटिंग के लिए 11 अगस्त को बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर सभी 274 सदस्यों को पत्र भेजकर 11 अगस्त को सुबह 10 बजे से ब्लाक सभागार पूरनपुर में बैठक की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें