फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रास्ता ठीक होने पर पैंटून पुल से वाहनों का आवागमन शुरू

विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र में शारदा नदी के पैंटून पुल से निकलते वाहन- वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
पूरनपुर। झमाझम बारिश से जलभराव और कीचड़ के कारण शारदा नदी का रास्ता खराब हो गया था। इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। शारदा पार से तहसील मुख्यालय आवागमन करने के लिए लोगों को दो जिलों की सीमा से होकर 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही थी। शनिवार को रास्ता ठीक होने पर पैंटून पुल से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र में शारदा नदी पार आवागमन के लिए शारदा नदी रास्ते से गुजरना पड़ता है। नदी पर हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है। पुल से आवागमन शुरू कराने और पुल हटाने की तिथियां निर्धारित हैं। बुधवार को हुई झमाझम बारिश से शारदा नदी का रास्ता खराब हो गया। कीचड़ और जलभराव के चलते बुधवार को कुछ वाहन फंसकर निकले। बाइक सवार भी फिसलन के चलते नहीं निकल पा रहे थे। रास्ते से वाहनों का आवागमन बंद होने पर शारदा नदी पार से तहसील मुख्यालय आवागमन को लोगों की 30 किलोमीटर की जगह पूरनपुर से खुटार, मैलानी, पलिया, संपूर्णानगर होकर 130 किलोमीटर की दूरी तय कर आवागमन करना पड़ रहा था। धूप निकलने के बाद रास्ते में भरे पानी को पंपिंग सेट से खिंचवाकर नदी में गिराया गया। रास्ता ठीक होने पर शनिवार को शारदा नदी रास्ते से वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के जेई मनोज कुमार ने बताया कि रास्ते को ठीक करा दिया गया। इसके साथ शनिवार से नदी के रास्ते से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें