फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रांसफार्मर बदलने से तीन हजार घरों की बिजली गुल, शाम तक बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के कई मुहल्लों में शनिवार को नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने के कारण करीब तीन हजार घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सुबह से शुरू हुए कार्य के चलते आवास विकास कॉलोनी, कांशीराम कॉलोनी (पश्चिमी भाग), टाउन नंबर एक, रामलीला फीडर, झंकार सेंट्रल मार्केट, राम विहार कॉलोनी और बस्ती कला मंदिर क्षेत्र में बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

इसी दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के मुहल्ले नई बस्ती की डाॅ. कटिहार वाली गली में भी सुबह से बिजली नहीं पहुंची। इस पर उन्होंने सुबह 10:40 बजे विभाग के आधिकारिक ग्रुप पर मैसेज कर स्थिति की जानकारी देते हुए जल्द समाधान की बात कही। बिजली निगम के अनुसार, ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य पूरा होने के बाद शाम तक सभी प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई। हालांकि दिनभर बिजली बाधित रहने से लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें