फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिल्ली घटना के बाद रेस्टोरेंट-होटलों में आग बुझाने की स्थिति परखी

Wed, 03 Jun 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के नकटादाना चौराहे पर एक रेस्टारेंट के बाहर वाटर हाइडेंट चलवाते सिटी मजिस्ट्रेट। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत होने की घटना के बाद बुधवार शाम सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग ने शहर के रेस्टाेरेंट व होटलों, हॉस्पिटल में छापा मारकर अग्निशमन से जुड़े उपकरण की उपलब्धता व संचालन की जानकारी दी। कुछ स्थान पर लापरवाही पाए जाने पर अफसरों ने कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सुधार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने सबसे पहले शहर के नकटादाना पर एक प्रतिष्ठित रेंस्टोरेंट पर पहुंचकर किचिन, गैलरी व अन्य स्थानों पर आग बुझाने के प्रबंध देखे व वाटर हाइड्रेंट चलवाकर देखा। सीएफओ अनुराग की ओर से एकत्र रखे गए सिलिंडरों पर नाराजगी जाहिर की गई। इसके बाद छतरी चौराहे पर स्थित एक होटल पर पहुंचकर टीम ने आग लगने पर ठहरे हुए लोगों के निकलने, आग बुझाने के यंत्र आदि देखे, खामियों पर हिदायत भी दी।
इसके बाद शहर के एक हॉस्पिटल में पहुंचकर टीम ने बारीकी से वाटर हाइड्रेंट की स्थिति परखी। टीम को सभी प्रतिष्ठान पर अग्नि सुरक्षा से जुड़ी कुछ न कुछ खामियां मिलीं। इस पर संचालकों को हिदायत देते हुए सुधार के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए जांच की गई है, कुछ स्थानों पर सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें