फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रसमलाई में कीड़ा निकलने पर किया हंगामा

Wed, 03 Jun 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर के नामचीन मिष्ठान व्यापारी की दुकान से मंगवाई रसमलाई में कीड़ा निकलने पर हंगामा हो गया। शिकायत कर सैंपलिंग कराने की चेतावनी पर व्यापारी ने खुशामद कर बमुश्किल शिकायतकर्ता को शांत किया। रसमलाई में कीड़ा निकलने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के कुछ कर्मियों ने बुधवार को नगर के बाजार रोड स्थित एक प्रमुख मिष्ठान विक्रेता की दुकान से रसमलाई मंगवाई थी। खाते समय एक राजस्व संग्रह अमीन के मुंह में रसमलाई के साथ उसमें पड़ा कीड़ा चला गया। बाद में रसमलाई में एक और कीड़ा निकलने पर युवक ने मिठाई की दुकान पर पहुंचकर हंगामा किया। शिकायत कर सैंपलिंग कराने की चेतावनी पर मिष्ठान व्यापारी माफी मांगता देखा गया। मिष्ठान व्यापारी ने बताया कि कर्मचारियों की लापरवाही से किसी डिब्बे में कीड़ा चला गया। इसके लिए उसने ग्राहक से खेद जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें