फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धनुष टूटने के बाद माता सीता ने भगवान राम के गले मे डाली वरमाला

विज्ञापन
बमरौली में चल रही रामलीला में राम विवाह लीला का किया मंचन।स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
बिलसंडा। करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली रामलीला में मंगलवार को धनुष यज्ञ और राम विवाह की लीला को दर्शकों ने देखा। रामविवाह के बाद लोगों ने स्वरूपों पर पुष्प वर्षा भी की।
विज्ञापन

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बा बमरोली में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। कलाकारों ने दिखाया कि जनकपुरी में माता सीता के स्वयंवर की घोषणा राजा जनक ने की। स्वयंवर की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। स्वयंवर में कई राजा प्रतिभाग करने पहुंचे।
इसमें गुरु की आज्ञा से श्रीराम और लक्ष्मण भी शामिल हुए वहां पर रखे धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने वाले के साथ मां सीता का विवाह होना निश्चय किया गया था। सभा में मौजूद कई राजाओं ने अपना बल प्रयोग किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। अंत में भगवान राम ने धनुष को उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाई, जिससे धनुष टूट गया। धनुष टूटने के बाद मां सीता ने भगवान राम के गले में वरमाला डाल दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें