फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बेमियादी क्रमिक भूख हड़ताल 32वें दिन भी रही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। धनाराघाट से खिरकिया बरगदिया तक पक्का तटबंध बनाने सहित तीन मांगों को लेकर भाकपा (माले) की गांव राहुलनगर में चल रही बेमियादी क्रमिक भूख हड़ताल मंगलवार को 32 वें दिन भी जारी रही। इस दौरान समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न होने पर 26 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर विनय कुमार भारती, अमल, नेपाल, अनिल, बनारसी, गुल मोहम्मद, शाहजुद्दीन, अहमद अली, जितेंद्र कुमार बैठे। इस दौरान कहा गया कि आंदोलन शुरू हुए 46 जबकि बेमियादी क्रमिक भूख हड़ताल के 32 दिन बाद भी बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। समस्याओं का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सभा में शीघ्र ही समस्याओं का समाधान न होने पर 26 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें