फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहरीर मिलने के बाद भी नहीं दर्ज की रिपोर्ट

Sat, 24 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बैंक में हुई तोड़ फोड़ का मामला
विज्ञापन

 कैश मिलने में देरी पर जहानाबाद एसबीआई शाखा में कर्मचारियों से मारपीट व तोड़ फोड़ के मामले में तहरीर मिलने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है। पुलिस कार्रवाई न होने के पीछे सत्ताधारी दल के एक नेता का दबाव होने की चर्चा है।
विज्ञापन

एसबीआई जहानाबाद शाखा में शुक्रवार को कैश मिलने में देरी पर भीड़ ने जमकर हंगामा किया था। पहले बैंक गार्ड सत्यवीर से अभद्रता की गई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोबारा भीड़ भड़क गई। इसके बाद बैंक में लगे शीशों को तोड़ा गया। इससे कर्मचारी सिद्धार्थ के भी चोट आई। बैंक कर्मचारियों ने तहरीर दी लेकिन जहानाबाद पुलिस ने मामले को जांच के नाम पर टाल दिया। इंस्पेक्टर जहानाबाद यतेंद्र बाबू भारद्वाज ने बताया कि पुलिस पर किसी तरह का दबाव नहीं है। दोनों पक्षों से मिली तहरीर की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें