फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया 34 लाख की योजनाओं का शुभारंभ

Sat, 24 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 क्रिटिकल गैप से स्वीकृत चार परियोजनाओं का डीएम ने शुभारंभ किया। 34 लाख की इस योजना में आयुर्वेदिक चिकित्सालय की बाउंड्री व पुलिया आदि का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के विकास के लिए शासन से स्वीकृत योजनाओं अतिरिक्त कई ऐसे कार्य भी है जिनके लिए आवश्यकता पड़ने पर जिला प्रशासन से भी धन उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे ही चार कार्यों को डीएम ने पिछले दिनों स्वीकृति प्रदान की थी। इसमें आयुर्वेदिक चिकित्सालय की बाउंड्री के अलावा हल्दीडेंगा व खानपुर वीरमपुर में पुलिया व एक खड़ंजा शामिल है। चारों कार्यों के लिए 34 लाख रुपये क्रिटिकल गैप से जारी किए हैं। शनिवार को डीएम ने चारों कार्यों के शिलापटों का अनावरण कर शुभारंभ किया। उन्होंने अभियंताओं से कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर अर्थ एवं संख्या अधिकारी तिलक सिंह, पैक्सपेड के अधिशासी अभियंता केके गंगवार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें