फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सख्ती के बाद बदली क्षतिग्रस्त पाइपलाइन, जलापूर्ति में सुधार

Tue, 21 Jan 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के दामोदर दास पार्क से लाल रोड जाने वाली सड़क पर डाली गई पानी की नई पाइप लाइन।स्रोत:विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। परेशानी का सबब बनी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त करने का कार्य तेज हो गया है। जलकल टीम ने दामोदार पार्क से लाल मार्ग की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदल दिया है। अन्य जगहों पर भी पुरानी हो चुकी पाइपलाइन को बदलवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था करीब दो माह से बदहाल है। हर दूसरे दिन फाॅल्ट से लोग परेशान हो रहे हैं। कई स्थानों पर खुली पाइपलाइन में लीकेज से पूरे दिन पानी सड़क पर बहता रहता है। लीकेज की वजह से पेयजल आपूर्ति तो बाधित हो ही रही सड़कों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी थी।
शहर के दामोदर पार्क से लाल मार्ग जाने वाली सड़क पर खुली पाइपलाइन में लंबे समय से लीकेज की समस्या थी। इसको लेकर अमर उजाला ने 20 जनवरी के अंक में लापरवाही के लीकेज से सूखे हलक, सड़कें लबालब शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन गंभीर हुआ।
विज्ञापन

प्रभारी ईओ और एसडीएम न्यायिक आशुतोष गुप्ता ने जलकल टीम से रिपोर्ट तलब की और सुधार कराने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने मंगलवार को दामोदर पार्क वाली सड़क पर पुरानी पाइपलाइन बदलवा दी। इसके बाद यहां लीकेज की समस्या खत्म हो गई। संवाद

शहर के दामोदर दास पार्क से लाल रोड जाने वाली सड़क पर डाली गई पानी की नई पाइप लाइन।स्रोत:विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें