फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बच्चों की अपार आईडी बनाने का कार्य शीघ्र करें पूरा

Tue, 21 Jan 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव खाता में ​शिक्षकों की गोष्ठी को संबो​धित करते खंड ​शिक्षा अ​धिकारी।स्रो
विज्ञापन
पूरनपुर। संकुल स्तरीय शिक्षक मासिक गोष्ठी में खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र ने अपार आईडी का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि लगन और निष्ठा से बच्चों को निपुण बनाने के शत-प्रतिशत उपस्थित होने पर जोर दें। शिक्षकों को स्कूलों की निपुणता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

मंगलवार को रघुनाथपुर और भगवंतापुर संकुल के शिक्षकों की गोष्ठी गांव खाता और गांव पताबोझी के उच्च प्राथमिक स्कूल में हुई। गोष्ठी में शिक्षकों ने गणित, विज्ञान किटों का प्रदर्शन कर उनके उपयोग की जानकारी दी। इसके साथ बच्चों को निपुण बनाने, शत प्रतिशत उपस्थित पर जोर दिया गया।
गांव खाता में हुई गोष्ठी में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह कहा कि शिक्षक अपार आईडी का कार्य शीघ्र पूरा करें। पंजीकृत बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थित होनी चाहिए। गोष्ठी में साप्ताहिक, वार्षिक ट्रेकर, रीड एलांग, शिक्षक संदर्शिका एवं कार्य पुस्तिका के प्रयोग, आदर्श शिक्षण योजना, प्रभावी कक्षा शिक्षण, माता उन्मुखीकरण, निपुण लक्ष्य एप डाउनलोड करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

गोष्ठी में शिक्षक सूर्य प्रकाश गंगवार, ऋषि सक्सेना, विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव, बृजेश शुक्ला, शेखर दीक्षित, वजाहत मियां, राधाकृष्ण कुशवाहा, रोहित मिश्रा, पारुल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें