फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में शर्मनाक घटना: सामूहिक दुष्कर्म कर किशोरी को जिंदा जलाया, पीड़िता ने होश आने पर बयां किया दर्द

Sat, 10 Sep 2022 08:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में दो युवकों ने एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे आग के हवाले कर दिया। जिससे किशोरी का शरीर करीब 80 फीसदी तक जल गया है। घटना के तीसरे दिन बाद शनिवार को अस्पताल में किशोरी को होश आने पर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे आग के हवाले कर दिया। जिससे किशोरी का शरीर करीब 80 फीसदी तक जल गया। घटना के तीसरे दिन बाद शनिवार को अस्पताल में किशोरी को होश आने पर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसे सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार की गैर मौजूदगी में सात सितंबर को 16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद डीजल छिड़कर किशोरी को आग ली दी। आग से करीब 80 फीसदी किशोरी झुलसने के कारण बेहोश हो गई। तीसरे दिन शनिवार शाम जिला अस्पताल में होश आने पर उसने परिवार वालों को घटना बताई। परिवार के लोग माधोटांडा थाने में शिकायत करने जाने की बात कह रहे हैं। हालांकि अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिल पाई है। माधोटांडा इंस्पेक्टर ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें