फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुकान में घुसकर व्यापारी, उसके पुत्र और भतीजे को पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की मौर्या मार्केट में कुछ लोगों ने एक दुकान में घुसकर दुकानदार, उसके पुत्र और भतीजे के साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों और लोहे की राॅड से वार करना शुरू कर दिया। जिससे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के नई बस्ती निवासी उमेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी मौर्या मार्केट में दुकान हैं। 28 जुलाई को वह अपने भतीजे रवि और पुत्र ओम के साथ दुकान पर मौजूद था। इस दौरान क्षेत्र के ही सुमित, अमित, नंद किशोर और आशा देवी हाथ में डंडे और लोहे की राॅड लेकर दुकान के अंदर घुस आए और मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी देने लगे।
इसके बाद उक्त लोगों ने हमला कर दिया। डंडों व राॅड से पिटाई शुरू कर दी। जिससे उसके मुंह और पुत्र व भतीजे के सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर शराबे पर अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीचबचाव कराया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें