फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाग की रखवाली कर रहे मजदूरों को दिखा अजगर, टीम ने पकड़ा

Tue, 27 May 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। आम के बाग में अजगर देख रखवाली कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए। सूचना वन विभाग को दी गई। वन कर्मियों ने मशक्कत के बाद आठ फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना क्षेत्र के गांव बेला पोखरा के निकट सोमवार दोपहर तीन बजे की है। गांव निवासी मनजीत सिंह के आम के बाग में मजदूर रखवाली कर रहे थे। इस दौरान मजदूरों की निगाह आम के पेड़ पर बैठे अजगर पर पड़ी। बाग में अजगर को देखते ही रखवाली कर रहे मजदूर भाग गए। जानकारी मिलते ही मौके पर तमाम ग्रामीण जमा हो गए।
सूचना मिलने पर सामाजिक वानिकी के वन दरोगा शैलेंद्र कुमार यादव, अमित कुमार, कौशेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, राजीव ढाली मौके पर पहुंचे। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ लिया। वन दरोगा शीलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए अजगर को सुरई के जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें