फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह ढहलने निकले अधिवक्ता की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक अधिवक्ता रामनारायण के परिजन। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। घर से सुबह टहलने निकले सेंट्रल बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता 55 वर्षीय राम नारायण सिंह की ट्रेन की चपेट में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की गीता कॉलोनी निवासी पवन सिंह ने बताया कि उनके पिता अधिवक्ता हैं। सेंट्रल बार एसोसिएशन के सदस्य भी हैं। 2009 में लोकसभा का निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। बताया कि उनके पिता राम नारायण को पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। इससे उनका एक पैर कम चलता था और वह छड़ी के सहारे चलते थे। रविवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से वह टहलने के लिए निकले थे। टहलते हुए वह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। इसी दौरान पीलीभीत से ट्रेन आ रही थी। पैर में दिक्कत होने के कारण वह ट्रैक से नहीं हटपाए और ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना लोगों ने घर आकर दी। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अधिवक्ताओं ने शोक जताया
पीलीभीत। सेंट्रल बार एसोसिएशन के सदस्य राम नारायन सिंह की मौत पर अधिवक्ताओं में शोक की लहर है। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतराम राठौर, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सचिव अजय कुमार शुक्ला एडवोकेट, अधिवक्ता धीरेंद्र मिश्र ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें