फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हत्यारोपी अधिवक्ता पर बांके से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Oct 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। हत्या के एक मामले में नामजद बीसलपुर के बरखड़ी निवासी अधिवक्ता ओमपाल वर्मा को सिविल बार एसोसिएशन परिसर में मंगलवार सुबह 10 बजे बांके से ताबड़तोड़ प्रहार से घायल कर दिया गया। बचाने के प्रयास में दरोगा अरविंद त्यागी घायल हो गए। सुरक्षा में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से दरोगा ने दो हमलावर मौके से पकड़ लिए, जबकि एक भाग गया। ये तीनों मुकदमे में दूसरे पक्ष के बताए गए हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता ओमपाल बीसलपुर में वकालत करते हैं और हत्या के तीन साल पुराने एक मुकदमे में नामजद आरोपी हैं। वह मंगलवार को उसी मुकदमे की तारीख पर कचहरी पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक ओमपाल पास में ही वह सिविल बार एसोसिएशन परिसर में अपने मुकदमे के अधिवक्ता अजय सक्सेना के यहां बैठे हुए थे। अचानक वादी पक्ष के तीन लोग छतरी में बांका छिपाकर वहां पहुंचे और ओमपाल को खींचने के बाद उन पर हमला कर दिया। बांके से उनके सिर और हाथ पर चोटें आईं।
हमले से परिसर में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दरोगा अरविंद त्यागी और सिपाही रहीश पाल सिंह वहां पहुंचे और आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। बचाने के दौरान दरोगा के हाथ की उंगली में भी बांका लग गया, इससे वह मामूली रूप से घायल हो गए।पुलिस ने दो आरोपियों बृजनंदन और सुरेंद्र को मौके से हिरासत में ले लिया, जबकि तीसरा आरोपी बाबू सहाय उर्फ जसपाल भाग निकला। घायल ओमपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों के चलते उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर एसपी अभिषेक यादव सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल अधिवक्ता से घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि घटना कचहरी परिसर के बाहर अधिवक्ताओं के बैठने वाले स्थान पर हुई। मौके से भागे आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें