फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएम के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारी शुरू

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पतरासा कुंवरपुर गांव में मशीनों से समतल कराया जा रहा सभा स्थल। संवा
विज्ञापन
बरखेड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर विकासखंड बरखेड़ा के गांव पतरासा कुंवरपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन की निगरानी में जनसभास्थल के निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए कर्मचारी, मजदूर और मशीनें दिन-रात जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के 28 या 29 जून को पतरासा कुंवरपुर पहुंचने की संभावना है। हालांकि अभी तक कार्यक्रम की तिथि को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को गांव में प्रस्तावित जनसभा स्थल को तैयार करने के लिए जेसीबी मशीनों और डंपरों की मदद से समतलीकरण एवं अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में मजदूर भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। सुरक्षा, यातायात, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री गांव के ग्राम सचिवालय का निरीक्षण कर ब्लॉक स्तर पर संचालित ग्राम विकास योजनाओं और कार्ययोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। तैयारियों की निगरानी के लिए अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी बीसलपुर नागेंद्र पांडेय समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि अभी कार्यक्रम की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। तैयारियां पूरी की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें