फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एडीएम ने दिया मांग पूरी कराने का आश्वासन, धरना हुआ खत्म

विज्ञापन
बीसलपुर में धरने पर बैठे लोगों से वार्ता करती एडीएम ऋतु पूनिया।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। एडीएम ऋतु पूनिया ने बृहस्पतिवार को कोयला डिपो हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोगों से वार्ता की और उनकी मांग पूरी करने में अपने स्तर से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोगों ने कोयला डिपो हटाने की मांग को लेकर डिपो के पास 26 जुलाई से रेलवे के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। एडीएम ने बृहस्पतिवार को धरनास्थल पर पहुंचकर वहां बैठे लोगों से वार्ता की। लोगों ने एडीएम को बताया कि डिपो से उड़ने वाला कोयला उनके घरों में जाता है। जिस कारण परेशानी होती है।
इस वजह से कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है और काफी लोग बीमार हैं। लोगों ने कहा कि जब तक कोयला डिपो नहीं हटाया जाता तब तक वे लोग धरने पर बैठे रहेंगे। एडीएम से लोगों ने कहा कि जिन लोगों की मौत हो चुकी है और जो लोग बीमार हैं, उनकी सूची प्रमाण के साथ उन्हें तीन दिन में उपलब्ध करा दें। इस बात का भी विवरण दिया जाए कि आंदोलन कब से चल रहा है और इससे पहले कितनी बार चला।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के माध्यम से पूरा विवरण बरेली की डीआरएम को भेज देंगी। डीआरएम उस पत्रावली को उच्च अधिकारियों को भेजेंगे। इसके बाद डिपो के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। एडीएम ने बताया कि जब तक कोयला डिपो के फव्वारे सही नहीं हो जाते, तब तक डिपो पर कोयले को नहीं उतारा जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार करम सिंह और मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष त्रिपाठी मौजूद रहे l
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें