फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय पर प्रेरकों ने दिया धरना

Wed, 28 Jan 2015 11:42 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा प्रेरक संगठन के तत्वावधान में प्रेरकों ने विभिन्न मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर धरना दिया और ज्ञापन सौंपा। समाधान न होने पर 12 फरवरी को भूखहड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को जिले भर के प्रेरकाें ने विभिन्न  लेकर बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रेरकों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीएसए को संबोधित ज्ञापन उनके कार्यालय में सौंपा गया।

जिसमें एक अप्रैल से नवीनीकरण लागू करने, प्रशिक्षण और शिक्षण सामग्री दिलाने, बकाया मानदेय का भुगतान करने और प्रेरकों के केंद्र निर्धारित करने की मांग की। ज्ञापन में मांगों का निस्तारण न होेने पर 12 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर भूखहड़ताल करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


धरने पर बैठने वालों में महिला जिलाध्यक्ष पिंकी रानी, सुरेश कुमार, महेंद्रपाल, धर्मवती, सावित्री देवी, प्रतिभा, मीना, ममता, पार्वती, हरप्यारी, सुनीता देवी, द्रोपदी, शेर सिंह, इफ्तिखार हुसैन आदि प्रेरक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें