फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मार्च के अंत तक जारी रहेगा दिल्ली मार्ग पर अतिरिक्त बसों का संचालन

Wed, 11 Mar 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मार्ग पर बढ़ाई गई अतिरिक्त बसों का संचालन अब मार्च के अंत तक जारी रहेगा। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या और एडवांस बुकिंग को देखते हुए परिवहन निगम ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पीलीभीत डिपो से दिल्ली मार्ग पर सामान्य दिनों में करीब 40 बसों का संचालन किया जाता है। डिपो के पास से कुल 107 बसों का बेड़ा उपलब्ध है। होली के दौरान यात्रियों की घर वापसी और पर्व के बाद कार्यस्थलों की ओर लौटने वालों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने 10 अतिरिक्त बसें इस मार्ग पर लगा दी थीं।
इस तरह दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाकर 50 कर दी गई थी। पर्व समाप्त होने के बाद इन अतिरिक्त बसों को हटाने की तैयारी थी, लेकिन दिल्ली जाने वाले यात्रियों की लगातार भीड़ और एडवांस बुकिंग की स्थिति को देखते हुए परिवहन विभाग ने इन बसों का संचालन फिलहाल जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि इन बसों के संचालन से यात्रियों को सीटों के लिए होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी। एआरएम विपुल पारासरी ने बताया कि इस समय दिल्ली मार्ग पर यात्रियों का दबाव सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्च माह के अंत तक 50 बसों का संचालन जारी रखा जाएगा। यदि आगे भी यात्रियों की संख्या इसी प्रकार बनी रहती है, तो सेवाओं की समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें