फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूर्णागिरि मेले के लिए चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूर्णागिरि मेले के लिए अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। टनकपुर मार्ग पर विभागीय अफसरों की ओर से यात्रियों की सहूलियत के लिए अतिरिक्त 10 बसों का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से करीब 113 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जा रहा है। होली पर्व को लेकर विभागीय अफसरों की ओर से मार्ग पर बसों के संचालन के लिए तैयारियां की गई हैं। वहीं, होली पर्व के बाद ही टनकपुर स्थित माता पूर्णागिरि का मेला शुरू हो जाता है। ऐसे में आगरा, फर्रुखाबाद, लखनऊ सहित अन्य स्थानों से यात्री पीलीभीत होते हुए माता पूर्णागिरि के दर्शन के लिए रवाना होते हैं।
पीलीभीत में पहुंचने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई समस्या न हो। इसको लेकर विभागीय अफसरों की ओर से खाका तैयार किया जाता है। मौजूदा समय में टनकपुर के लिए पीलीभीत डिपो से करीब पांच बसों का संचालन किया जा रहा है। यहां पहुंचने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसको लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

अफसरों की ओर से इस मार्ग पर करीब दस अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि पूर्णागिरि मेले को देखते हुए विभागीय स्तर से कवायद शुरू कर दी गई है, जिससे यहां से जाने वाले यात्रियों को परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें