पूरनपुर। निजी स्कूलों में कोर्स के नाम पर की जा रही मनमानी की शिकायत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने निजी स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को पत्र लिखा है। निर्धारित बुक स्टोर पर भेजने के लिए बाध्य न करने की चेतावनी दी है।
ऐसा पाए जाने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। स्पष्ट किया गया कि किसी भी दुकान से कोर्स आदि खरीदने के लिए अभिभावक स्वतंत्र हैं। इस मामले में अधिवक्ता त्रिभुवन पांडे की ओर से ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने मामले में पत्र लिखा है। संवाद