फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित, जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। मंडी गेट पर तैनात कर्मचारी से अभद्रता करने वाले आढ़तियों पर अफसर सख्त हुए। मंडी सचिव की ओर से भेजी गई रिपोर्ट पर एसडीएम ने पांचों आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित कर दिया। आढ़तियों से 15 दिन में जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक न होने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी समिति गेट पर तैनात कर्मचारी सतीश शर्मा से सोमवार को पांच आढ़तियों ने अभद्रता की थी। वह बिना एंट्री के अपनी आढ़त पर वाहनों की आवाजाही कराना चाहते थे। कर्मचारी के इनकार करने पर गाली गलौज करते हुए अभद्रता की गई थी। अभिलेख फाड़ने का भी आरोप लगाया था। पांचों आढ़तियों के खिलाफ एक तहरीर कोतवाली में दी गई थी, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। वहीं आढ़त का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए मंडी सचिव प्रभात यादव ने रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को भेजी थी। एसडीएम राकेश गुप्ता ने बताया कि मंडी सचिव की संस्तुति पर मंगलवार को पांचों आढ़तों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इनमें विनोद ट्रेडिंग कंपनी, मैसर्स बंधूलाल मोहनलाल, मैसर्स गाजी ट्रेडर्स, मैसर्स रजा ट्रेडिंग कंपनी और मैसर्स श्री शंकर राइस मिल शामिल हैं। पंद्रह दिन में सभी से जवाब मांगा है। उनका पक्ष सुनने के बाद निरस्तीकरण को लेकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें