फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से ट्रॉली में धान भर रहे तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के कजरी निरंजनपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह सात बजे कार की टक्कर से ट्रॉली में धान भर रहे खुटार नगर पंचायत के पूर्व सदस्य, उनके पुत्र सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। कार सवार दंपती समेत तीन जख्मी हो गए। घटना के बाद करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

कजरी निरंजनपुर के पास पलटी पड़ी ट्रॉली से दूसरी ट्राली में धान भरा जा रहा था। इसमें शाहजहांपुर जिले के खुटार के मोहल्ला कोठ निवासी और पूर्व नगर पंचायत सदस्य मंगूलाल, उनके पुत्र अरविंद और खुटार के ही दिनेश लगे थे। इसी दौरान पूरनपुर की ओर अनियंत्रित गति से जा रही सेंट्रो कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तेज आवाज के साथ कार का शीशा टूट गया और तीनों लोग उसके अंदर घुस गए। तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल लोगों की मदद से शव निकलवाए। हादसे में दिनेश का भाई पिंटू उर्फ राहुल, कार सवार लखीमपुर खीरी के पलिया निवासी सीमेंट व्यापारी नितिन गर्ग और उसकी पत्नी शिवानी गर्ग घायल हो गईं। नितिन और राहुल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेेजे है। सेहरामऊ उत्तरी एसओ कमलेश मिश्रा ने बताया कि खुटार के कुन्नूलाल की ओर से कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें