पीलीभीत। जिले में तैनात जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी का शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग के निर्वतन पद पर तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर कानपुर देहात से अचल कुमार मिश्रा को यहां भेजा गया है। संवाद
-
सीएमओ ने बदले एमओआईसी
पीलीभीत। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने सभी एमओआईसी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें पूरनपुर के एमओआईसी को अमरिया, न्यूरिया के एमओआईसी को पूरनपुर, बीसलपुर के एमओआईसी को बरखेड़ा, बरखेड़ा के एमओआईसी को बीसलपुर और अमरिया के एमओआईसी को बिलसंडा भेजा गया है। सीएमओ ने बताया सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर पदभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद