फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लकड़ी ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य भागे

विज्ञापन
नहर पटरी से काटे गए पेड़ की लकड़ी सहित गिरफ्तार आरोपी - वन विभाग
विज्ञापन
पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर की पटरी पर खड़े शीशम का पेड़ काटकर लकड़ी को पिकअप से ले जाने की सूचना पर गश्त कर रही सामाजिक वानिकी की टीम ने पिकअप सहित माधोटांडा के अरमान को गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन साथी टीम को चकमा देकर भाग गए। चारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


घटना शनिवार देर शाम की है। सामाजिक वानिकी के रेंजर सोबरन लाल ने बताया कि दरोगा अंकित आदि टीम के साथ हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर गश्त कर रहे थे। माधोटांडा के समीप हरदोई ब्रांच नहर पटरी से शीशम का पेड़ काटकर उसकी लकड़ी को पिकअप से ले जाने की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर लकड़ी भरी पिकअप सहित माधोटांडा के अरमान को गिरफ्तार कर लिया। अरमान के साथी सोनू, साहिल और एक अन्य भाग गए। चारों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें