फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
बीसलपुर तहसील परिसर में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बीसलपुर। पहली जुलाई से लागू होने वाले निबंधन विभाग के नए नियम को वापस कराने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं ने शनिवार को तहसील परिसर में धरना दिया। इसके बाद जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक और स्टांप विक्रेता शनिवार को दोपहर तहसील परिसर में एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। कई घंटे तक धरना देने के बाद जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भेजा गया। धरना देने वालों में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, महामंत्री सुबोध मिश्रा लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें