फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज के लिए विवाहिता को जान से मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज के लिए विवाहिता को जान से मारने के आरोप में पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव टांडा छत्रपति निवासी नेहा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी शादी 13 मार्च 2024 को सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर कुर्रैया निवासी सियाराम का साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजन दो लाख रुपये, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन और सोने की अंगूठी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया गया। पंचायत में सुलह के बाद वह दोबारा ससुराल चली गई। 20 मार्च 2025 थाने में समझौता हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद भी दहेज की मांग बरकरार रही। आरोप है कि नौ मई को विवाहिता का गला दबाकर उनको जान से मारने की कोशिश की गई। साथ ही दूसरी शादी करने की धमकी देकर पति ने उनको घर से निकाल दिया। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर दर्ज की गई रिपोर्ट में नेहा देवी की ओर से पति सियाराम, ससुर शिवचरन, सास शकुंतला देवी, जेठ अवधेश कुमार व देवर मुशंदर को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें