फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बहाना कर थाने से भागा, पांच घंटे बाद पकड़ में आया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार आरोपी सोमवार सुबह मुंह धोने का बहाना बनाकर अमरिया थाने से भाग गया। आरोपी के भागने की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस टीमों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कैंचू टांडा निवासी रंजीत पर थाने के दरोगा की ओर से आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया था। सोमवार सुबह तड़के आरोपी ने मुंह धोने की बात कही। इसी दौरान वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर थाने से बाहर निकल गया। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें