फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए खुद को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में भट्ठा मालिक समेत दो लोगों को फंसाने की रची थी साजिश
विज्ञापन

बिलसंडा। जमीन के पुराने विवाद में दूसरे पक्ष को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए खुद को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने खुद ही गोली चलाकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक, भट्ठा मालिक शुभम शर्मा उर्फ शुड्डुन शर्मा और शाहजहांपुर के खिरनी बाग निवासी प्रशांत सिंह उर्फ आशु के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। करीब नौ माह पहले प्रशांत ने शुभम पर गोली मारने का आरोप लगाया था। उसकी तहरीर पर पुलिस ने शुभम शर्मा और पवन शर्मा को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस के सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन पर कब्जेदारी को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। मामले को लेकर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पा रही थी। यह प्रकरण इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी विचाराधीन था।
पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के चलते प्रशांत सिंह उर्फ आशु ने शुभम शर्मा और पवन शर्मा को फंसाने के उद्देश्य से स्वयं को गोली मार ली थी। इसके बाद उसने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, गवाहों के बयान, मुखबिर की सूचना और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया।
विज्ञापन

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को घटना में प्रशांत की भूमिका संदिग्ध मिली। इसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की विवेचना के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें