पीलीभीत। 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन होने से शहर के चार हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे से अधिक गुल रही। इसके अलावा भी शहर के अन्य इलाकों में फॉल्ट व कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर में बिजली फॉल्ट व कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। रोजाना हो रही घंटों कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार-बुधवार की सुबह करीब तीन बजे शहर नकटादाना सब स्टेशन के 33 केवीए लाइन में फॉल्ट हो गया। सूचना के बाद ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वहां फॉल्ट मिल सका। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि 33केवीए लाइन में कुछ दिक्कत आई थी। सूचना के बाद टीम को मौके पर भेजकर उसे सही करा दिया। संवाद