फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Protest: पीलीभीत में ट्विटर पर अग्निपथ योजना को लेकर भड़काऊ पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, पुलिस और प्रशासन अलर्ट

Mon, 20 Jun 2022 04:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बीसलपुर (पीलीभीत)

सार

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार ने सोमवार को बताया कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नगरा फिजा निवासी नरेंद्र कुमार ने अग्रिपथ योजना के संबंध में भड़काऊ ट्वीट कर दिया था। उसने युवाओं को आंदोलन के लिए उकसाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में अग्निपथ योजना को लेकर बवाल के अंदेशे से पुलिस और प्रशासन सतर्क है। बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने ट्विटर पर भड़काऊ ट्वीट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने ट्वीट करके अग्निपथ योजना की आलोचना की थी। 

विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार ने सोमवार को बताया कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नगरा फिजा निवासी नरेंद्र कुमार ने अग्रिपथ योजना के संबंध में भड़काऊ ट्वीट कर दिया था। उसने युवाओं को आंदोलन के लिए उकसाया। ट्वीट करके एडीडीजी और आईजी को भी टैग किया था। वरिष्ठ अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और इसके बाद पुलिसकर्मी सोहन सिंह पुंडीर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

आंदोलन के अंदेशे से जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर
अग्निपथ योजना पर आंदोलन के अंदेशे से जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लगातार निगरानी रखी जा रही है। बीसलपुर, पीलीभीत में अग्निपथ योजना को लेकर ज्ञापन दिए जा चुके हैं। सीओ बीसलपुर ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी रखी जा रही है। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को भी समझाया गया है कि तोड़फोड़ किसी समस्या का हल नहीं है। अपनी बात ज्ञापन देकर कह सकते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें