राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने कहा कि संघ छुआछूत और भेदभाव को पाप मानता है। संघ वो चीजें देता है, जो चीजें पूरी दुनिया में कहीं भी खरीदने से नहीं मिलतीं। कहा कि पैसे से जरूरत की चीजें तो मिल जाती हैं लेकिन संस्कार नहीं मिलते हैं।
बृहस्पतिवार को एसआरएम इंटर कॉलेज परिसर में संघ के 20 दिवसीय अभ्यास वर्ग के समापन समारोह में इंद्रेश कुमार संघ संस्कार पैदा करता है। संघ के स्वयंसेवक सैनिकों की तरह कार्य करते हैं। संघ लोगों में देशभक्ति जगाने का कार्य करता है। पूरी वसुंधरा को अपना परिवार मानता है। संघ के ऐसे कार्यकलाप हैं, जिसकी दुनिया में कोई भी नकल नहीं कर सकता है। लोगों को वैमनस्यता से दूर लाकर अच्छा इंसान बनाने का कार्य करता है।