पीलीभीत। असम हाईवे पर मुड़ैला पुलिया के पास सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुआ था।
थाना गजरौला क्षेत्र के गांव भूड़ा कॉलोनी निवासी अनिल सरकार ने बताया कि उनका 40 वर्षीय बेटा असित सरकार बुधवार शाम चार बजे शहर से वह काम निपटाने के बाद बाइक से घर वापस जा रहा था। तभी असम हाईवे पर मुड़ैला पुलिया के पास सामने से आ रही वैन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर ग्रामीणों ने पहले एंबुलेंस को फोन लगाया। लेकिन फोन नहीं लगा। इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक होने से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसे बरेली लेकर जा रहे थे। कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है। फिलहाल परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।