फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से ट्रॉली पलटी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर मैदना बस अड्डे के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे टायर फटने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में चालक न्यूरिया क्षेत्र के गांव जनकपुरी निवासी 50 वर्षीय परमेश्वरी दयाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव जनकपुरी निवासी रंपा देवी ने बताया कि उनका बेटा उमाचरन न्यूरिया कस्बे के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली से ईंट पहुंचाने के लिए पीलीभीत गया था। उसके साथ पांच अन्य मजदूर भी गए थे। दोपहर करीब एक बजे ईंट उतारने के बाद वापस भट्ठे को रवाना हुआ। मैदना भट्ठे के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर का आगे का बायीं तरफ का पहिया फट गया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। ट्रॉली पर सवार मजदूरों को तो मामूली चोट आई मगर, चालक परमेश्वरी दयाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मजदूर वहां से चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को सीएचसी न्यूरिया भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। साथी मजदूरों से हादसे की जानकारी परिवार को मिली। फिर मां ने थाना न्यूरिया पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें