फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कार की टक्कर से बृहस्पतिवार देर शाम सड़क पार कर रहे 70 वर्षीय सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव गड़वाखेड़ा निवासी शमशुद्दीन की मौत हो गई। चालक कार लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ सेहरामऊ उत्तरी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि हादसा असम हाईवे पर गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी के पास हुआ था। शमशुद्दीन का हाईवे किनारे गढ़वाखेड़ा गांव में ही घर है। उसके बाहर ही वह पंक्चर जोड़ने का काम करते थे। देर शाम शौच के लिए वह सड़क पार करके दूसरी तरफ जा रहे थे कि पूरनपुर की ओर से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें