पूरनपुर। असम हाईवे पर डीसीएम और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक खटीमा निवासी रवि की मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसा शनिवार तड़के करीब साढ़े आठ बजे असम हाईवे पर गांव कढेरचौरा के पास हुआ। खुटार की ओर से नगर को आ रही डीसीएम और पूरनपुर की ओर से खुटार की तरफ जा रहे कागज लदे ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक खटीमा निवासी रवि (30) रवि और हेल्पर रियाज खां (32) गंभीर रुप से घायल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल से आए मेमो पर रवि के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। क्रेन की मदद से दोनों वाहन हटा दिए गए हैं।