फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर कस्बे के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर ट्रैक्टर ट्रॉली अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मचवाखेड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय कुंवर बहादुर पुत्र ख्यालिराम मजदूरी करते थे। बुधवार शाम वह बाइक से कस्बे की साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने के लिए निकल थे। उसके गांव के ही तेज बहादुर उनके साथ थे। बाइक तेज बहादुर चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर कस्बे से सटे पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए, जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर चालक भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने कुंवर बहादुर को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ली गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें