फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक पेड़ से टकराई, तीन छात्राएं और ड्राइवर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही टाटा मैजिक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें वीके पब्लिक स्कूल की तीन छात्राएं और टाटा मैजिक का चालक घायल हो गया। ड्राइवर गाड़ी के केबिन में बुरी तरह फंस गया। उसे बमुकिल निकाला गया। गंभीर हालत में दो छात्राओं और ड्राइवर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। टाटा मैजिक को ड्राइवर का ममेरा भाई चला रहा था। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।
विज्ञापन

हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पूरनपुर-मैंगलगज हाईवे पर गांव केशोपुर मोड़ के समीप हुआ। पंजाब के गुरदासपुर निवासी मनप्रीत सिंह टाटा मैजिक में वीके पब्लिक स्कूल की तीन छात्राओं को गांव दिलावरपुर से बैठाकर चला था। रास्ते में उसे और भी बच्चों को लेना था। मैंगलगंज हाईवे पर गांव केशोपुर के मोड़ के समीप टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी साइड में आम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में गांव दिलावरपुर निवासी राजेंद्र की पुत्री सोनम पाल, इसी गांव के रामसिंह की पुत्री शिवानी, रामदयाल की पुत्री श्वेता वर्मा घायल हो गईं। ड्राइवर टाटा मैजिक के केबिन में फंस गया। घटना के बाद तमाम राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। घुंघचाई निवासी नवीन प्रताप सिंह ने लोगों की मदद से घायल तीनों छात्राओं को सीएचसी पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टाटा मैजिक में फंसे मनप्रीत को बमुश्किल निकलवाकर सीएचसी पहुंचाया। घायल शिवानी, श्वेता और मनप्रीत को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने सीएचसी पहुंचकर घायल बच्चों का हाल जाना।
ड्राइवर मनप्रीत सिंह ने बताया कि उसका ममेरा भाई यह गाड़ी चलाता है। उसके बाहर जाने पर वह टाटा मैजिक से बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। मनप्रीत के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। वाहन की स्थिति भी अच्छी नहीं थी। इसे लेकर सीएचसी पहुंचे अभिभावकों में रोष देखा गया।
विज्ञापन


स्कूली वाहनों में क्षमता से ज्यादा ढोए जा रहे हैं बच्चे
पूरनपुर। हादसे के समय टाटा मैजिक में तीन ही बच्चे सवार थे। घायल छात्रा सोनम ने बताया कि टाटा मैजिक से अट्ठारह बच्चों को स्कूल तक लाया और घर पहुंचाया जाता है। दिलावरपुर से उन तीनों को बैठाने के बाद रास्ते से भी बच्चों को बैठाया जाना था।

एआरटीओ ने माना.. बिना फिटनेस दौड़ रही थी टाटा मैजिक
पीलीभीत। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि वीके पब्लिक स्कूल की जिस टाटा मैजिक से हादसा हुआ है, उसकी फिटनेस कई महीने पहले ही खत्म हो गई थी। इस पर अगस्त में वाहन स्वामी को फिटनेस कराने के लिए नोटिस भी दिया गया। इसकी स्कूल प्रबंधन को भी सूचना दी गई, लेकिन फिटनेस नहीं कराई गई। लिहाजा इस मामले में स्कूल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
वाहन चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। अगर नियमित वाहन चालक को छुट्टी पर जाना था, तो उसे प्रशिक्षित चालक को भेजना चाहिए था। वाहन अगर कंडम है, तो चालक को यह जानकारी भी देनी चाहिए थी। वाहन चला रहे युवक ने स्टेयरिंग फेल होने से घटना होने की जानकारी दी है। - कुसुम शर्मा, संचालिका, वीके पब्लिक स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें