फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुर्घटना में घायलों को मिलेगा निशुल्क इलाज

Tue, 20 Jan 2026 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सड़क दुर्घटना में घायलों को जल्द कैशलेस चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए सोमवार को सीटी-आरएवी (कैशलेस ट्रीटमेंट–रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स) योजना के तहत आईएमए भवन में निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों, चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य विभाग ने समन्वय बैठक की।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. पवन कपाही और एआरटीओ वैभव ने योजना की जानकारी दी। बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को चिह्नित अस्पतालों में अग्रिम भुगतान के बिना तत्काल इलाज मुहैया कराया जाएगा। गोल्डन ऑवर नियम के तहत जनहानि को रोकने के लिए यह पहल की गई है। इससे संबंधित प्रक्रिया, दस्तावेज, नोडल अधिकारियों की भूमिका, इलाज संबंधी दिशा-निर्देश पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

बताया कि गठित कमेटी में जिला मोटर वाहन दुर्घटना निधि ट्रस्ट के अध्यक्ष जिलाधिकारी अविनाश सिंह, शिकायत निवारण अधिकारी डॉ. पवन कपाही शामिल हैं। किसी समस्या पर 9058015880, 8273056963 पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक में कई निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें