बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले के साढ़े छह हजार और लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त भेजी जाएगी। इससे पहले करीब नौ हजार लोगों के खाते में एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त भेजी जा चुकी है। नगर निगम क्षेत्र में सर्वाधिक साढ़े पांच हजार तो शेरगढ़ व बिशारतगंज नगर पंचायतों में सबसे कम 14-14 लाभार्थियों को धनराशि दी गई है। योजना के तहत 44,618 आवेदन आए थे। जांच में 29065 आवेदक अपात्र तो 15,353 पात्र पाए गए।
जिले में नगर निगम सहित कुल 20 नगर निकाय हैं। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 6.50 लाख रुपये दिए जाने हैं। प्रथम किस्त में एक लाख, दूसरी में दो लाख, तीसरी में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। पहले यह धनराशि 3.80 लाख रुपये थी। इसमें 2.50 लाख रुपये अनुदान मिलता था। पहले 21 से 30 वर्गमीटर जमीन पर आवास बनाए जाते थे। अब इसको बढ़ाकर 35 से 45 वर्गमीटर में कर दिया गया है। पहले माता-पिता के अलावा अविवाहित बालिग बेटे के नाम पर भी आवास स्वीकृत हो जाता था। अब माता-पिता व अविवाहित बालिग बेटे को एक ही परिवार का सदस्य माना गया है।
इन्हें मिली पहली किस्तनगर निगम बरेली में 5,633, नगर पालिका परिषद फरीदपुर में 848, बहेड़ी में 237, आंवला में 282, नवाबगंज में 489, नगर पंचायत बिशारतगंज में 14, देवरनिया में 24, धौराटांडा में 198, फतेहगंज पश्चिमी में 249, फतेहगंज पूर्वी में 171, मीरगंज में 97, रिछा में 187, रिठौरा में 31, सेंथाल में 28, शाही में 230, शेरगढ़ में 20, शीशगढ़ में 14, सिरौली में 146, ठिरिया में 95 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त भेजी गई है। ब्यूरो
शासन के मानक के अनुरूप लाभार्थियों को प्रथम किस्त दी जा रही है। साढ़े छह हजार लाभार्थियों की स्वीकृति शासन से जल्द हो जाएगी। -रामजनम यादव, पीओ डूडा