फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल के बैगास के ढेर में लगी आग, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल के बैगास के ढेर में सोमवार शाम आग लग गई। दमकल टीम ने बमुश्किल आग पर काबू किया। मिल के कर्मचारी भी मदद को लगे रहे। हादसे के पीछे वजह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सकी। हालांकि मिल अधिकारी बेल्डिंग कार्य के दौरान चिंगारी निकलने से आग लगना मान रहे हैं।
विज्ञापन

चीनी मिल के एक हिस्से में बैगास का ढेर लगा है। सोमवार शाम अचानक बैगास के ढेर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग भीषण हो गई और लपटें उठने लगीं। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिल परिसर में मौजूद कई लोग इकट्ठा हो गए। आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग के आगे मिल के संसाधन नाकाफी साबित हुए। इसकी सूचना दमकल टीम को दी गई। कुछ ही देर में दमकल कर्मचारी भी पहुंच गए। इसके बाद मशक्कत कर आग पर काबू किया गया। जीएम वीपी पांडेय ने बताया कि आग से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। जिस स्थान से बैगास निकलती है। उसके ऊपर बैल्डिंग कार्य चल रहा है। बैल्डिंग के वक्त निकली चिंगारी से बैगास में आग लगने का अंदेशा है। फिलहाल सयम रहते आग पर काबू कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें