पीलीभीत। बारिश के दौरान जंगल में अवैध रूप से प्रवेश रोकने के लिए अफसर गंभीर हुए हैं। कटरुआ, धरती के फूल आदि बीनने के लिए लोग जंगल में घुसने की कोशिश करते हैं। ऐसे में वन्य जीवों के हमले की आशंका बनी रहती है। इसको रोकने के लिए अफसरों ने आदेश जारी किया है। जिसके तहत कटरुआ बेचते और खरीदते पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
डीएफओ मनीष सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि बारिश के दौरान पीलीभीत टाइगर रिजर्व में कटरूआ, धरती के फूल पाए जाते हैं। इसको इकट्ठा करने के लिए ग्रामीण अवैध रूप से जंगल में घुसपैठ करते हैं। इससे वन्य जीवों के हमले की आशंका बढ़ जाती हैं।
पूर्व वर्षों में हमलों की घटनाएं सामने भी आती रही हैं। ऐसे में आमजन को जागरूक होने की जरूरत है। अवैध रूप से जंगल में घूमते मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।