फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से 22 लाख की ठगी

Sat, 21 Mar 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। आरोपियों ने गांव दयालपुर निवासी युवक से विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख रुपये की ठगी कर ली। गारंटी में घर पर खड़ी थार कार को आरोपी ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


गांव दयालपुर निवासी रामकुमार पांडेय ने बताया कि उसने अपने छोटे भाई सोनू पांडेय को विदेश भिजवाने के लिए गांव कटपुरा निवासी जगजीत सिंह जग्गी और कमलजीत सिंह सोनू को 22 लाख रुपये दिए थे। यह धनराशि आरोपियों को नकद और बैंक खाते के माध्यम से दी थी। गारंटी के तौर पर आरोपियों ने 29 मार्च 2025 को अपनी कार उसके सुपुर्द की थी।
15 मार्च 2026 से उनका पूरा परिवार भाई के उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में था। घर पर कोई नहीं होने पर 18 मार्च की रात आरोपी कमलजीत और जगजीत सिंह ने उनके घर का ताला तोड़ा और अपनी गाड़ी चोरी करके ले गए। पुलिस ने शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें