पूरनपुर। दवाई लेने कोतवाली रोड पर जा रही युवती ने बाइक सवारों पर अपहरण करने, बाइक से कूदने और मोबाइल फोन से बात करने पर आरोपियों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती से कोतवाली लाकर जानकारी की।
घटना मंगलवार दोपहर नगर के कोतवाली रोड की है। मोहल्ला करीमगंज की युवती दवाई लेने एक प्राइवेट अस्पताल जा रही थी। उसका आरोप है कि इस दौरान बाइक सवारों ने उसका अपहरण कर लिया। उसे बाइक से पीलीभीत की ओर ले जाया जा रहा था। असम हाईवे पर गांव महादिया मोड़ पर उसने बाइक से कूदकर जान बचाई। मोबाइल से घटना की सूचना परिजन को देने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर मोबाइल तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को कोतवाली लाकर पूछताछ की।
कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि युवती के अपहरण का आरोप निराधार प्रतीत हो रहा है। युवती एक साल से जिसे आरोपी बता रही है। उससे मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। युवती स्वयं बाइक सवारों के साथ गई है। किसी विवाद को लेकर युवती की युवकों ने पिटाई की है। संवाद