फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवती को परेशान करने वाले युवक को पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 24 Jul 2025 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक माह से युवती को फोन और मैसेज के जरिए परेशान करना युवक को भारी पड़ गया। एकता सरोवर पार्क में मिलने पहुंचे युवक और उसके साथियों को युवती के परिजन और अन्य लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

शहर से सटे इलाके की रहने वाली युवती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक माह पूर्व से एक युवक उसके मोबाइल नंबर पर फोन कॉल के अलावा व्हाट्सएप के जरिए अश्लील बातें और मैसेज करने लगा। आरोपी ने शादी करने का भी दबाव बनाया। ऐसा न करने पर घर से उठवाने लेने की धमकी भी दी गई। परेशान होकर युवती ने अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के कहने पर फोन कर आरोपी को कोतवाली क्षेत्र के एकता सरोवर पार्क में मिलने की बात कहकर बुलाया गया।
युवती अपने परिजनों के साथ वहां पहुंच गई। कुछ देर बाद दो युवक उसके पास आए और फोन से बात करने वाले युवक के भी वहां आने की बात कही। इसपर परिजनों ने आरोपियों को दबोच लिया। जानकारी पर अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। युवकों की जमकर पिटाई लगा दी। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें