फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेत में गए युवक को बाघ ने मार डाला

विज्ञापन
न्यूरिया क्षेत्र के गांव पंडरी में घटना की जांच करती पुलिस व मौजूद लोग । संवाद
विज्ञापन
घर से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर हुई घटना से गांव में दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूरिया (पीलीभीत)। जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। सोमवार को न्यूरिया क्षेत्र के पंडरी गांव में बाघ ने खेत में गए युवक पंकज (19) को मार डाला। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ कई दिनों से गांव की सीमा में चहलकदमी करता देखा जा रहा था। उनमें वन विभाग के खिलाफ रोष है।
गांव पंडरी निवासी छोटे लाल का पुत्र पंकज सोमवार को घर से करीब 300 मीटर दूर गन्ने के खेत में शौच के लिए गया था। बताते हैं कि गन्ने के खेत में पहले से मौजूद बाघ ने पंकज पर हमला कर दिया। खेत के आसपास काम रहे ग्रामीणों ने जब पंकज के चीखने की आवाज सुनी तो शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बाघ, युवक को गन्ने के खेत में खींच ले गया, वहां उसे मार डाला। गांव वाले खेत के पास जमा हो गए और शोर-शराबा करने लगे। आवाज सुनकर बाघ, युवक को छोड़कर पास के ही गन्ने के खेत में चला गया।
घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वन विभाग की टीम घटना के करीब दो घंटे बाद पहुंची। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। पुलिस, युवक का शव खेत से बाहर लाई। देर शाम तक शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा नहीं जा सका था।
-
पंडरी गांव में एक युवक की बाघ के हमले में मौत होने की सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है। घटना टाइगर रिजर्व क्षेत्र से बाहर की है। मौका मुआयना करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- नवीन खंडेलवाल, डीएफओ टाइगर रिजर्व
......
पिछले साल इन लोगों की हुई बाघ के हमले में मौत
30 मई अशोक कुमार अलीगंज न्यूरिया
28 जून लालता प्रसाद रानीगंज माधोटांडा
16 अगस्त राममूर्ति रानीगंज
21 सितंबर रघुनाथ माला काॅलोनी
26 सितंबर तोताराम जमुनिया
...........
उच्चाधिकारियाें के आने की मांग पर अड़े ग्रामीण, नहीं लेजाने दिया शव
पीलीभीत। बाघ के हमले में युवक की मौत से ग्रामीण नाराज हैं। कई दिनों से बाघ देखे जाने के बाद भी सुरक्षा के लिए कुछ न करना लोग घटना का कारण मान रहे हैं। ग्रामीण उच्चाधिकारियों के मौके पर आने की जिद पर अड़े हैं। इस वजह से देर शाम तक शव गांव में ही रहा।
न्यूरिया क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी बीते कई दिनों से देखी जा रही थी। इसको लेकर वन विभाग को सूचना भी दी गई। इसके बाद भी विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। सोमवार को पंकज पर बाघ ने हमला किया और मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

घटना से ग्रामीणों में विभाग की लापरवाही के प्रति गुस्सा है। पुलिस ने शव खेत से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी शुरू की। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक वन विभाग के उच्चाधिकारी मौके पर नहीं आते शव नहीं जाने दिया जाएगा। संवाद

न्यूरिया क्षेत्र के गांव पंडरी में घटना की जांच करती पुलिस व मौजूद लोग । संवाद

न्यूरिया क्षेत्र के गांव पंडरी में घटना की जांच करती पुलिस व मौजूद लोग । संवाद

न्यूरिया क्षेत्र के गांव पंडरी में घटना की जांच करती पुलिस व मौजूद लोग । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें