फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक की हत्या, पैर रस्सी से कसे, शरीर पर ईंट भरी बोरी बांध नदी में फेंका शव

Fri, 20 Dec 2024 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
नदी में शव मिलने के बाद पुल पर लगी भीड़।संवाद
विज्ञापन
बिलसंड़ा (पीलीभीत)। युवक की हत्या करने के बाद शव नदी में फेंक दिया गया। बिलसंडा से आठ किमी दूर शाहजहांपुर के बंडा थाने की सीमा पर फगुनाई नदी में शव उतराता मिला। शव के पैर रस्सी से बंधे थे और शरीर पर ईंटों से भरी बोरी को बांधा गया था। उम्र करीब 32 साल बताई जा रही है। कलाई पर घनश्याम दास नाम लिखा हुआ है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बंडा थाना सीमा के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को नदी में शव उतराता देखा। सूचना बंडा और बिलसंडा पुलिस को दी गई। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बताते हैं कि बंडा पुलिस ने घटना बिलसंडा क्षेत्र की बात कहकर शव को नदी से निकलवाने से मना कर दिया। इसके बाद बिलसंडा पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। युवक के गले में मफलर भी बंधा मिला। बिलसंडा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के गांवों और थानों से जानकारी जुटाई जा रही है।
आधे घंटा सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
बिलसंडा और शाहजहांपुर के बंडा थाने की पुलिस करीब आधे घंटा तक सीमा विवाद में उलझी रही। शव किस थाना क्षेत्र में है, इसको लेकर विवाद चलता रहा। बाद में बिलसंडा पुलिस ने शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें